फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शौच के लिए गए तीन सगे भाइयों में से दो की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। तीसरे भाई ने भागकर घटना की जानकारी दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से गड्ढे में डूबे दोनों भाई निकाले गए, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। दो भाइयों की मौत देख के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

लालगंज के बेनी मिश्र पूरे बीरबल निवासी देवराज यादव के पुत्र अमन (14), अनुज (8) और अंश (6) बुधवार दोपहर शौच के लिए गांव के समीप चारागाह की ओर गए थे। यहां शौच के दौरान अनुज जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में फिसलकर पानी में डूबने लगा। यह देख साथ गया बड़ा भाई अमन उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया।
देखते ही देखते दोनों भाई गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। घटना देख तीसरा भाई अंश भागकर घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गड्ढे में डूबे दोनों भाइयों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। ग्राम प्रधान रज्जन मिश्र की सूचना पर लालगंज कोतवाल नीरज यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सात भाई बहनों में अमन चौथे और अनुज छठे नंबर पर थे। दो भाइयों की मौत पर परिजन रोने लगे। मां गुड्डी देवी व पिता देवराज का रो-रोकर बेहोश हो जा रहे थे। दोनों भाइयों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें