फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के इंतजार में बैठी महिला के साथ दुष्कर्म

सार

स्थानीय बाजार में वाहन के इंतजार में बैठी महिला को घर पहुंचाने का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इस बीच दो युवक वहां पहुंचे और उससे बातचीत कर घर तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय बाजार में वाहन के इंतजार में बैठी महिला को घर पहुंचाने का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से बचकर निकली महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला अपनी मासूम बेटी के साथ बहन के घर रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। सोमवार की शाम वह घर के लिए निकली। तिपहिया पकड़कर वह डेरवा बाजार पहुंची। शेखपुर चौरास मोड़ से घर जाने के लिए दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थी।
इस बीच दो युवक वहां पहुंचे और उससे बातचीत कर घर तक पहुंचाने की बात कही। महिला को झांसा देकर बाजार से कुछ दूर सुनसान मकान में ले गए। घर के भीतर से बाइक निकालने की बात कहते हुए महिला को भीतर बुला लिया। आरोपी युवक के साथी ने दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। जिसके बाद युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उसके चंगुल से किसी तरह बचकर बाहर निकली महिला ने शोर मचाया। उसकी आपबीती सुनकर लोग उसे डेरवा पुलिस चौकी लाए। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। सीओ सदर पवन त्रिवेदी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। महिला की शिकायत पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें