फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बच्चों के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सांगीपुर इलाके के एक गांव में युवक ने दो बच्चों को पैसे का लालच देकर उनके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित परिजन पीड़ित बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की शाम छह बजे उसके दस वर्षीय दो पौत्र घर के समीप खेल रहे थे। इस बीच पिचूरा पूरे रामबख्श निवासी अवधेश सिंह दोनों बच्चों को रुपये का लालच देकर नदी के किनारे जंगल में ले गया। वहां आरोपी ने दोनों बच्चों के साथ दुष्कर्म किया।
बच्चों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी के चंगुल से दोनों को मुक्त कराया। बच्चों ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिजन दंग रह गए।
विज्ञापन

मामले में बाबा की तहरीर पर पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। एसओ सांगीपुर मनोज यादव का कहना है कि शीघ्र ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें