फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जानवरों के लिए चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने जानवरों के लिए खेत से चारा लाने गई थी। जहां उसके गांव का ही एक युवक पहुंचा और जबरन उसके साथ छेड़खानी करते हुए खेत में ही दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर युवक पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित महिला ने बताया कि घटना 12 फरवरी दोपहर करीब डेढ़ बजे की है उसने उसी दिन घटना की तहरीर पुलिस को दी थी, महिला की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने नितिन पाल पर दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल जय चंद्र भारती ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें