प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के फतनपुर इलाके में मकान किराए पर दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों ने एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला प्रकाश में आने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया । पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार चल रहा है।