पट्टी। कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस को पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साढ़ू के बेटे ने अपनी बहन के जरिये उसकी नाबालिग पुत्री को घर बुलाया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
दो दिन पूर्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया था। मुकदमे में नामजद आरोपी शहंशाह निवासी रमईपुर नेवादा को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर पूर्व में दर्ज मुकदमे के आधार पर जेल भेज दिया। संवाद