फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मछली पालन को रणंजय ने बनाया कमाई का जरिया

विज्ञापन
रणंजय सिंह।
विज्ञापन
संडवा चंद्रिका के कटका मानापुर निवासी रणंजय सिंह ने बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्य पालन में सफलता हासिल की है। उन्होंने मछली पालन शुरू किया। अब वह सालाना करीब छह लाख रुपये की आमदनी कर रहे हैं। साथ ही 10 लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया है। रणंजय ने बताया कि उन्होंने मत्स्य विभाग की योजनाओं से प्रेरणा ली। भूमि पर 14 लाख रुपये के निवेश से आधुनिक इकाई स्थापित की। इससे प्रति वर्ष औसतन 1.40 टन मछली का उत्पादन हो रहा है। उनकी वार्षिक बिक्री लगभग 18 लाख रुपये है, जिसमें से सात लाख रुपये लागत आती है। सभी खर्चे और लोगों को वेतन देने के बाद वह करीब हर साल छह लाख की कमाई कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें