फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दुकान में साड़ी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गईं राजस्थान की महिलाएं

विज्ञापन
कोहड़ौर थाने के मदाफरपुर में महिलाओं द्वारा दुकान से चोरी की गई साड़ियां। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में साड़ी चोरी करते राजस्थान की दो महिलाओं को दुकानदारों ने पकड़ लिया। आरोपी महिलाओं के पास से चोरी का कपड़ा बरामद हुआ। पुलिस आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार में मंगलवार की सुबह रवींद्र चौरसिया की रेडिमेड कपड़े की दुकान में दो महिलाओं को साड़ी चोरी करने के आरोप में रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोप है कि पकड़ी गई महिलाओं ने साड़ी सहित कपड़ा चोरी कर एक बोरी में डंप किया था। आरोपी महिलाएं दुकान में घुसी तो साड़ी देखने के बहाने बंडल से कई साड़ियों को चुरा लिया।
आशंका होने पर रवींद्र ने आरोपी महिलाओं से पूछताछ करना शुरू किया तो वे भागने लगीं। हालांकि लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और मामले की सूचना मदाफरपुर पुलिस चौकी को दी। इस बीच आरोपी महिलाओं की दो सहेलियां भाग निकली। पुलिस ने आरोपी महिलाओं की निशानदेही पर नये कपड़े से भरी बोरी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें