पट्टी में राजयोग मेडिटेशन के लिए आयोजित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मिशन की रैली। संस्था
नगर पंचायत पट्टी में रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी मिशन की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को भय, चिंता, घबराहट और अशांत मन से मुक्ति के लिए राजयोग मेडिटेशन अपनाने का संदेश दिया गया। संचालक बीके राम अजोर ने कहा कि निराकार शिव का अवतरण हो चुका है। उन्होंने लोगों से आध्यात्मिक ज्ञान अपनाने की अपील की। इस दौरान बीके कृष्णा, प्रभात रंजन पाठक, सुनीता, सीता और मानिकचंद मौजूद रहे।