वाराणसी से दिल्ली के बीच तीन और माता वैष्णो देवी धाम कटरा के लिए रेलवे एक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाएगा। सात सितंबर से 19 अक्तूबर तक ट्रेनों का संचालन होगा। सभी ट्रेनों के लिए अलग-अलग दिन तय किया गया है।
स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि माता वैष्णो देवी धाम कटरा से वाराणसी के बीच सात सितंबर से 19 अक्तूबर तक और वाराणसी से कटरा के बीच आठ सितंबर से 19 अक्तूबर तक एक त्योहार स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। इस ट्रेन में सात स्लीपर, दो इकोनॉमी, चार जनरल और एक एसएलआर कोच होगा।
इसी तरह वाराणसी से दिल्ली, पटियाला से वाराणसी और आनंद विहार से जयनगर के बीच तीन त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन 19 अक्तूबर तक होगा। उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेन नियमित रूप से नहीं संचालित होगी। सभी ट्रेनों के लिए अलग-अलग दिन तय है। इसलिए स्पेशल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की जानकारी जरूर ले लें।