फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वैष्णोदेवी, चंडीगढ़ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

Sun, 11 Aug 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने मां वैष्णोदेवी धाम कटरा और चंडीगढ़ के लिए वाराणसी से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। यह ट्रेन वाराणसी से चलकर कटरा और चंडीगढ़ जाएगी। वैष्णोदेवी जाने वाली ट्रेन में 20 तो चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन में 22 कोच होंगे।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि 27 अगस्त तक मां बेल्हादेवी जंक्शन होकर वैष्णोदेवी कटरा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन रेलवे ने शुरू किया है। उन्होंने बताया कि 13 से 27 अगस्त तक इस ट्रेन का संचालन होगा। इसमें सात वातानुकूलित, सात स्लीपर, तीन जनरल, एक एसएलआर, एक जनरेटर और एक पेंट्रीकार को मिलाकर 20 कोच होगा।
माता वैष्णोदेवी कटरा से 11, 18 और 24 अगस्त को रात 11.45 बजे चलकर मुरादाबाद, लखनऊ के रास्ते रात 9.20 बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो जाएगी। रात 11.55 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि 13, 20 और 27 अगस्त की सुबह 5.30 बजे वाराणसी से चलकर 7.50 बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट के बाद वैष्णोदेवी के लिए रवाना हो जाएगी। दूसरे दिन सुबह 11.25 बजे वैष्णोदेवी धाम यह स्पेशल ट्रेन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाराणसी से चंडीगढ़ जाने वाली स्पेशल ट्रेन 17 अगस्त को दोपहर 2.40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मां बेल्हादेवी जंक्शन पर शाम 4.55 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। सुबह 7.20 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। चंडीगढ़ से यह ट्रेन 18 अगस्त को सुबह 9.30 बजे मुरादाबाद के रास्ते चलकर रात 11 बजे मां बेल्हा देवी जंक्शन पहुंचेगी। एसएस ने कहा कि स्पेशल ट्रेन से सफर करने वाले यात्री अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 डायल कर अधिक जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें