फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राईपुर में बनेगा रेलवे अंडर पास, सांसद ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र

Mon, 19 Feb 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज के मीरपुर ग्राम पंचायत के राईपुर के लोगों को उठानी पड़ रही है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़ । रानीगंज के मीरपुर ग्राम पंचायत के राईपुर में अंडर पास का निर्माण कराया जाएगा। सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा भाजपा संगम लाल गुप्ता ने अपने सहयोगी विवेक उपाध्याय को भेजकर राईपुर अंडरपास की हकीकत जानी और मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर अविलंब निर्माण कराने को कहा है।

रानीगंज तहसील की ग्राम सभा मीरपुर के राजस्व ग्राम राईपुर की अनुसूचित जाति बस्ती के हजारों लोग रेल ट्रैक दोहरीकरण की वजह से बंद हुए रास्ते की समस्या से परेशान हैं। गांव के लोग वैकल्पिक मार्ग न होने से अंडरपास का निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी जंक्शन से जंघई जंक्शन के बीच रेल मार्ग के दोहरीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ होने के कारण रेलवे ने सुरक्षा कारणों से रेल मार्ग के पथों पर कटीले तारों का बाड़ लगाकर अवैध आवागमन रोक दिया है। वैकल्पिक मार्ग न हो पाने के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने धरना -प्रदर्शन भी किया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें