फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेलवे स्टेशन पर अराजक तत्वों का बोलबाला, परेशान हैं रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बाराही देवी धाम रेलवे स्टेशन पर अराजकतत्वों का बोलबाला है। इससे रेलकर्मी और यात्री परेशान हैं। जीआरपी की लापरवाही के कारण अराजकतत्व रातभर स्टेशन पर जमा रहते हैं। बुधवार शाम जौनपुर-रायबरेली एक्सप्रेस आने से पहले अराजकतत्वों ने ज्वाइन प्वाइंट के बीच गिट्टी डाल दी। प्लेटफॉर्म की लाइट सप्लाई भी हाल ही में काट दी गई थी। स्टेशन पर पानी की टोटियां तोड़ दी गई हैं, इससे यात्रियों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्लेटफॉर्म लंबा होने और कोच इंडिकेटर न होने से यात्री दूर बैठते हैं। ट्रेन आने पर उन्हें भागना पड़ता है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का दिल्ली से रात में आगमन होने से सुरक्षा की आवश्यकता है। संजय सिंह ने जीआरपी की तैनाती की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें