प्रतापगढ़ में मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई।
- फोटो : अमर उजाला।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नीमा गोपाल हॉल्ट स्टेशन के समीप सुल्तानपुर से जौनपुर जा रही मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। इस घटना से रेलवे विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। दो भागों में बंटने के बाद रेलवे महकमे में हड़कंप मचा रहा। वायरलेस से सूचना प्रसारित कर इंजन वाले हिस्से को तत्काल रोकवाया गया। इसके चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
मालगाड़ी आधा डिब्बा छोड़कर कई किलोमीटर तक आगे निकल गई। ट्रैक पर कोई दूसरी ट्रेन जल्द आती तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी होते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए।