पृथ्वीगंज हवाई अड्डे पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को पुरस्कार देते पूर्व विधायक
मेजबान टीम को हराकर रायबरेली ने जीता खिताब
पृथ्वीगंज। नगर पंचायत पृथ्वीगंज में आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बृहस्पतिवार को हो गया। फाइनल मुकाबला मेजबान प्रतापगढ़ और रायबरेली के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित 12 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रतापगढ़ की टीम ने 90 रन बनाए।
जवाब में उतरी रायबरेली की टीम ने 10.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आशू सिंह को दिया गया। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 31 हजार रुपये प्रदान किया। समापन अवसर पर बालेंद्र कुमार सिंह, अरुण पासवान, मोनू पाल, दुष्यंत सिंह, रिंकु पाल, राजेश यादव, मो. शफीक, हेमंत दुबे और राकेश पाल मौजूद रहे। संवाद