फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रेडियोलॉजिस्ट बीमार, अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीज परेशान

Fri, 22 Dec 2023 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत त्रिपाठी बीमार हैं और इलाज कराने इमरजेंसी वार्ड में चले गए हैं। इस वजह से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आने वाले मरीज परेशान हैं। मरीजों और तीमारदारों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में तैनात रेडियोलॉजिस्ट रोज की तरह बृहस्पतिवार को ड्यूटी पर आए। काम के दौरान अचानक उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया। बीमारी की हालत में वह अल्ट्रासाउंड करने में असहज हो गए। काम छोड़कर वह अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने चले गए।
रेडियोलॉजिस्ट के बीमार होने की वजह से दूर-दूर से आए मरीज मायूस हो गए। कुछ ने निजी सेंटरों में जांच कराई तो अधिकतर घंटों इंतजार के बाद बिना जांच कराए ही वापस हो गए।सीएमएस डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने कहा कि डॉक्टर भी बीमार हो सकते हैं। बीमारी की वजह से रेडियोलॉजिस्ट इलाज कराने चले गए। जिन मरीजों का आज अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया है, शुक्रवार को पहले उनका अल्ट्रासाउंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें