पीएसआरएस अकादमी ने जीता मैच
प्रतापगढ़। खेल सप्ताह दिवस के अवसर पर रविवार को स्टेडियम में क्रिकेट मैच का शुभारंभ पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आदित्य शुक्ल ने किया। टूर्नामेंट मेंं जेसीए ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 34.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 100 रन का लक्ष्य बनाया। जवाब देने उतरी पीएसआरएस अकादमी ने 12.3 ओवर में ही चार विकेट खोकर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। पीएसआरएस की तरफ से कार्तिक सिंह ने 40 और मोहम्मद अकील 13 रन बनाए। बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करने पर अविनाश यादव मैन ऑफ द मैच बने। ऋषि सिंह भदोही के कोच ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया। संवाद