फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पाद शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

Thu, 10 Mar 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
protest
विज्ञापन
आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले के व्यापारियों ने उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान जिले के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर एक स्वर में शुल्क वापस लिए जाने की मांग की।  चौक घंटाघर में सुबह 11 बज से आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा सर्राफा व्यवसासियों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाया जाना गलत है।
विज्ञापन


आक्रोशित व्यापारियों ने शुल्क के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे काले की कानून की कोई जरूरत नहीं है। इसे वापस लिए जाने तक व्यापारियों  ने भारत बंद समर्थन की बात कही। व्यापारियों ने 14 मार्च तक प्रतिष्ठान बंद करने की बात कही। बुधवार को भी व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें