शनिवार को वकीलों ने फतनपुर और रानीगंज एसओ की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ता अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए दोनों एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक में वक्ताओं ने कहा कि फतनपुर एसओ ने कनेवरा के अधिवक्ता लक्ष्मीकांत उर्फ दिवाकर पांडेय के साथ अभद्रता की। एसओ रानीगंज के आचरण और कार्यशैली को भी अधिवक्ताओं और आम जन मानस विरोधी बताते हुए दोनों लोगों को अविलंब हटाने की मांग की। इस मौके पर सीबी सिंह, देवेश प्रताप सिंह, अशोक कुमार मिश्र, शैलेश पांडेय, रविंद्र मिश्र, वीरेंद्र और मनोज तिवारी मौजूद रहे।