फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रायबरेली के रहने वाले दो गैंगस्टर की सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 11 Sep 2023 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मानिकपुर में गैंगेस्टर के अ​भियुक्त की सम्प​त्ति कुर्क करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर कुंडा पुलिस ने की कार्रवाई, लूट की घटनाओं से बनाई थी संपत्ति
विज्ञापन

मानिकपुर थाने में दर्ज था मुकदमा, दोनों अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर रायबरेली जिले के रहने वाले दो गैंगस्टर की सवा करोड़ की संपत्ति कुंडा पुलिस ने कुर्क की है। दोनों गैंगस्टर अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर हैं। दोनों के ऊपर लूट, छिनैती समेत आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि मानिकपुर थाने में लूट व छिनैती की घटनाएं गिरोह के साथ अंजाम देने के मामले में रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गौरा निवासी विमल तिवारी उर्फ भूपेंद्र तिवारी व मवई निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ अनुज सिंह के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इस मामले में जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सोमवार को कुंडा कोतवाल ऊंचाहार थाने पहुंचे। वहां से एसडीएम ऊंचाहार व स्थानीय पुलिस के साथ विमल व पुष्पेंद्र की 1 करोड़ 23 लाख 430 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। दोनों लुटेरों के खिलाफ धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दोनों अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर भी हैं। मानिकपुर, कुंडा व नवाबगंज क्षेत्र में दोनों अपने गिरोह के साथ लूट, छिनैती समेत आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमल पर 16 और पुष्पेंद्र पर दर्ज हैं 14 मुकमदे
शातिर लुटेरे विमल तिवारी के खिलाफ 16 और पुष्पेंद्र के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। रायबरेली के ऊंचाहार, प्रतापगढ़ के लालगंज, नवाबगंज,मानिकपुर व संग्रामगढ़ में भी मुकदमे दर्ज हैं। जिसमे लूट, छिनैती व मारपीट के मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें