फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : सपा जिलाध्यक्ष के करीबी राजीव यादव की 82 लाख की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Mon, 15 Sep 2025 05:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के गैंग के सदस्य व करीबी गैंगस्टर के आरोपी राजीव यादव की 82 लाख की संपत्ति प्रशासन ने रविवार को कुर्क की। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव स्थित जमीन व वाहनों को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में गैंगस्टर के आरोपी राजीव यादव की संपत्ति कुर्क करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के गैंग के सदस्य व करीबी गैंगस्टर के आरोपी राजीव यादव की 82 लाख की संपत्ति प्रशासन ने रविवार को कुर्क की। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव स्थित जमीन व वाहनों को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्क करने की कार्रवाई को अंजाम दिया। राजीव यादव करीब दो दशक पहले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पीआरओ भी थे।

कुंडा एसडीएम वाचस्पति सिंह और कोतवाल अवन दीक्षित की अगुवाई में राजस्व और पुलिस विभाग की टीम रविवार को भारी पुलिस बल के साथ मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव पहुंची। टीम ने राजीव यादव की संपत्ति पर कब्जा लेते हुए कुर्की का बोर्ड लगाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, राजीव यादव पर दर्ज मुकदमों और चल रही कानूनी कार्रवाई के आधार पर यह संपत्ति कुर्क की गई है। बताया जा रहा है कि राजीव यादव के विरुद्ध पूर्व में कई मामले दर्ज किए गए थे और लंबे समय से प्रशासन इस कार्रवाई की तैयारी कर रहा था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर आखिरकार कार्रवाई की गई।

कुर्की के बाद राजस्व विभाग की ओर से मौके पर बोर्ड भी लगाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मची रही। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें