फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तैयारी पूरी, पर नहीं आए सतीश महाना, कार्यक्रम स्थगित

Thu, 04 Jan 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बुधवार को प्रतापगढ़ नहीं आ सके। वह पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के बड़े भाई के निधन पर शोक व्यक्त करने आने वाले थे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सदर मोड, राजापाल टंकी चौराहे पर भारी फोर्स भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन

उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरना था। यहां से कार से उन्हें सदर मोड स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर जाना था, लेकिन दोपहर एक बजे तक मौसम ठीक नहीं होने से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम खराब होने से कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें