प्रयागराज के बहरिया बाजार के नया चौराहा के पास मार्केट पर कब्जा करने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में विवाद के दौरान गोली चली थी। इसमें शशिकांत यादव की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव, गजराज यादव, राहुल यादव समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रयागराज के बहरिया व एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे दिलीपपुर थाना क्षेत्र के छीटपुर से जिला सदस्य की कार समेत दो वाहन पकड़ लिए। वाहन में सवार पांच लोगों को भी पुलिस अपने साथ ले गई। कार्रवाई के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा। दिलीपपुर थानाध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बताया कि प्रयागराज एसओजी टीम आई थी। किसी को पकड़कर ले गई। यह जानकारी नहीं है। संवाद