प्रतापगढ़ में रानीगंज थाना क्षेत्र के इमली गांव में बड़े पिताजी ने भूमि विवाद के चलते भतीजे की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से परिवार सहित पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
रानीगंज थाना क्षेत्र के इमली गांव में बड़े पिता ने अपने भतीजे की गला काट कर हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विनोद कुमार गिरी उर्फ चुन्नू का कई दिनों से बड़े पिता से विवाद चला रहा था।