फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Nagar Nigam : एक हफ्ते में बनेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संकल्प पारित

Sat, 25 Apr 2026 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए जोनल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब आवेदन के मात्र एक हफ्ते में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बन जाएगा। 
विज्ञापन
नगर निगम में सदन की बैठक में मेयर के समक्ष विरोध दर्ज करते पार्षद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए जोनल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब आवेदन के मात्र एक हफ्ते में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बन जाएगा। शनिवार को नगर निगम और जलकल के मूल आय-व्यय बजट 2026-27 की सदन में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए समय निर्धारण का संकल्प महापौर गणेश केसरवानी ने पारित कराया।

साथ ही बार कोड वाला जन्म प्रमाणपत्र भी एक हफ्ते में आवेदक को प्राप्त हो जाएगा। अभी तक की व्यवस्था में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें प्रमाणपत्र का देरी से मिलना, बार कोड वाले जन्म प्रमाणपत्र का देरी से मिलना शामिल है। वहीं आय की चर्चा के दौरान पार्षद कुसुम लता, आकाश सोनकर, आशीष द्विवेदी सहित अन्य ने जन्म प्रमाणपत्र बनवाने मेें आने वाली परेशानी से अवगत कराया।

इस दौरान पार्षद विनय मिश्रा उर्फ सिंटू ने जन्म-मृत्यु प्रमाण के लिए एक हफ्ते समय निर्धारण की मांग उठाई। जिसे महापौर गणेश केसरवानी ने मंजूरी देते हुए संकल्प पारित कराया। उन्होंने जनसुविधा केंद्र में 20 रुपये व नगर निगम में निशुल्क प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की बात कही।

अगले महीने सभी नगर निगम जोन में महिला ऑपरेटरों की होगी नियुक्ति

 

नगर निगम के सभी आठ जोन में अगले महीने से महिला ऑपरेटर की भर्ती की जाएगी। नगर आयुक्त साई तेजा ने बताया कि मंगलवार से महिला ऑपरेटर के भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें