अयोध्या में हो रही राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मेजबान टीम ने प्रयागराज मंडल को सेमीफाइनल में 3-0 से शिकस्त दी। हार के साथ ही मंडलीय टीम का विजय अभियान भी थम गया। राज्य स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता में मंडलीय टीम में शामिल जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लीग मुकाबले में कानपुर, मुरादाबाद व लखनऊ मंडल को मात दी। कोच मोहम्मद जसीम ने बताया कि सेमी फाइनल में मंडलीय टीम को मेजबान अयोध्या से हार का सामना करना पड़ा।