फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : बाइक सवार युवक को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी गोली, रखहा बाजार के पास वारदात, लोगों में दहशत

Fri, 21 Aug 2026 01:07 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

रखहा बाजार के पास गनईडीह में शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक को गोली लगने के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रखहा बाजार के पास गनईडीह में शुक्रवार को बाइक सवार युवक को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के साथ ही हमलावरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

यहियापुर निवासी मोहम्मद शादाब पुत्र गुलहसन शुक्रवार को बाइक से गनईडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

गोली लगने के बाद शादाब घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें