मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली प्रयाग-अयोध्या स्पेशल ट्रेन छह घंटे विलंब से संचालित हुई। बृहस्पतिवार को पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, अर्चना एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल एक घंटे, वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ ढाई घंटे और अयोध्या-प्रयाग स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि दिल्ली-वाराणसी काशीविश्वनाथ पांच घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची है।