पिटाई से घायल वृद्धा की मौत से गुस्साए ग्रामीण गुरुवार को भड़क गए। नाराज लोग सड़क जाम करने की तैयारी करने लगे। तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को पुलिस ने पीट दिया। जिससे गुस्साईं महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। हालांकि कुछ ही देर में पुलिस ने वृद्धा के शव के आसपास खड़े लोगों को दौड़ाने के बाद सड़क खाली करा ली। हत्यारोपियों को बाजार लाने व आर्थिक मदद की मांग कर रहे परिजनों को एसडीएम व सीओ रानीगंज ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
फतनपुर थाना क्षेत्र के जगनीपुर बिच्छूर निवासी संतोला देवी को मंगलवार के दिन दुकान में बकरी घुसने को लेकर हुए विवाद में पड़ोस के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। गुरुवार को करीब तीन बजे संतोला का शव लेकर परिजन घर पहुंचे। बवाल की आशंका को देखते हुए दुकानें बंद हो गईं।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
परिजन व ग्रामीण शव सड़क पर रखकर जाम लगाने की तैयारी करने लगे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी आ गई थीं। वहां मौजूद फतनपुर पुलिस दूर खड़ी रही। सड़क जाम करने का प्रयास करते देख पुलिसकर्मियों ने एक युवक को पीट दिया। यह देख आक्रोशित महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। वृद्धा के शव के करीब खड़े लोग महिलाओं को उकसा रहे थे।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
बाद में फोर्स ने शव के आसपास खड़े लोगों को दूर तक दौड़ाया। इसके बाद सड़क खाली करा दी। मृतका का दिव्यांग बेटा सुशील मां के शव से लिपटकर रोता रहा। परिजन आर्थिक मदद, आवास, सुरक्षा के साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार कर बाजार लाने की जिद कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अभी फरार है।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
फिलहाल तीन घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम था। मौके पर मौजूद एसडीएम रानीगंज राहुल कुमार व सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। तब जाकर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। तीन घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
santola devi ( file photo)
- फोटो : pratapgarh
जाम लगाने की आशंका को देख पुलिस रही अलर्ट
वृद्धा संतोला देवी का शव पहुंचने के बाद बवाल व जाम लगाने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट रहा। एसडीएम व सीओ भारी फोर्स के साथ पहले ही पहुंच गए थे। परिवार के लोगों को समझाने का भी प्रयास किया था लेकिन ऐन वक्त पर महिलाएं व कुछ युवक सामने आ गए। फिलहाल पुलिस ने संयम न बरता होता तो बवाल बढ़ सकता था।