शराब में अधिक नशा करने के चक्कर में कीटनाशक की दवा मिलाकर पीना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। तीनों यूवको की तबीयत बिगड़ गई। बता दें की नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी (वाजिदपुर) गांव के रहने वाले सुभाष पुत्र बब्बू (18) वर्ष अनीश पुत्र शरीफ (24) वर्ष व अमन पुत्र विश्वनाथ (18) वर्ष यह तीनों युवक शनिवार की दोपहर गांव के पास एक बाग में बैठकर शराब में कुछ अधिक नशा करने के चक्कर में कीटनाशक की दवा मिलाकर पी लिया।
कुछ देर बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। जब इसकी जानकारी तीनों युवकों के परिजनों को हुई तो तुरंत तीनों को लेकर ऊंचाहार इलाज के लिए ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद इलाज के लिए रायबरेली भेज दिया। अब तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।