फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Temperature : आसमान से बरसी आग, धधकीं सड़कें, पारा 43 डिग्री के पार पहुंचा

Mon, 09 Jun 2025 06:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

नौतपा बीतने के बाद अब धूप ने आसमान से आग बरसानी शुरू की है। तल्ख धूप में शहर की सड़कें धधक उठीं। वहीं, पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सोमवार की दोपहर चिलचिलाती धूप में राहगीर झुलसते रहे। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी और धूप में सूख रहा लोगों का गला। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा बीतने के बाद अब धूप ने आसमान से आग बरसानी शुरू की है। तल्ख धूप में शहर की सड़कें धधक उठीं। वहीं, पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सोमवार की दोपहर चिलचिलाती धूप में राहगीर झुलसते रहे। सुबह से रात तक गर्मी और उमस बरकरार रही। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक जिले में भीषण गर्मी व लू चलने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

साथ ही लोगों से दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। साथ ही लगातार शरीर में पर्याप्त पानी की मात्रा बनाए रखने की सलाह दी गई है। रविवार के सापेक्ष सोमवार को अधिकतम तापमान 41.5 से बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जो जून का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 11 जून तक जिले में भीषण गर्मी जारी रहेगी। लू का भी असर रहेगा। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। मंगलवार को 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें