गोल्डन कार्ड बनाने में मंडल में प्रतापगढ़ पहले स्थान पर है। जिले में अब तक आठ लाख लोगाें के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। पांच लाख कार्ड बनाकर कौशाम्बी दूसरे स्थान पर है। फतेहपुर तीसरे पर तो प्रयागराज चौथे स्थान पर है।
सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। इसके तहत शासन से प्राप्त सूची के आधार पर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। शासन की ओर से जारी रैंकिंग में मंडल में पहले स्थान पर प्रतापगढ़ है। 12.35 लाख लाभार्थियों में 7.91 लाख लोगों का गोल्डन कार्ड बनाकर पहले पायदान पर है।
वहीं 6.91 लाख में से 4.9 लाख लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाकर कौशाम्बी दूसरे स्थान पर है। 11.87 लाख लाभार्थियों में फतेहपुर महज 5.76 लाख लाभार्थियों का ही गोल्डन कार्ड बना सका। इसलिए तीसरे स्थान पर है। 18.91 लाख लाभार्थियों में प्रयागराज महज 8.91 लाख गोल्डन कार्ड निर्गत कर सका।
आयुष्मान के प्रोग्राम मैनेजर डॉ.सुधाकर सिंह के मुताबिक एक से 15 दिसंबर के बीच बने गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति को देख शासन स्तर से रैंक तैयार की गई है।