फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : राजाभैया की पत्नी ने अक्षय प्रताप सहित सात पर दर्ज कराया केस, धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप

Mon, 20 Feb 2023 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कुंडा के विधायक और सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की पत्नी भानवी कुमारी ने राजाभैया के बेहद करीबी और एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी सहित पांच लोगों के खिलाफ नई दिल्ली के आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
Pratapgarh News : अक्षय प्रताप सिंह और राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन


 

राजाभैया के बेहद खास हैं अक्षय प्रताप
विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के बेहद खास हैं। अक्षय प्रताप सिंह तीन बार से एमएलसी हैं और एक बार प्रतापगढ से सांसद भी रह चुके हैं। वह राजाभैया के रिश्तेदार भी हैं। अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने को लेकर राजनैतिक गलियारों में माहौल गर्म हो गया है और इसको राजाभैया के परिवार में चल रहा मतभेद भी सामने आ गया है।
विज्ञापन

फर्जी पते पर रिवॉल्वर का लाइसेंस लेने पर हो चुकी है सजा
एमएलसी और पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह को फर्जी पते पर रिवॉल्वर का लाइसेंस लेने के मामले में एमपीएमएलए कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है। एमएलसी चुनाव के ठीक के पहले 23 मार्च 2022 को सात साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी, हालांकि जिला जज की अदालत ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें