फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : महिला को गोली मारकर छिनैती करने वाले आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जिला चिकित्सालय रेफर

Sat, 22 Mar 2025 07:28 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

होलिका दहन वाले दिन भाई के साथ घर लौट रही युवती को गोली मार कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों में से एक की शुक्रवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उसके दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलिका दहन वाले दिन भाई के साथ घर लौट रही युवती को गोली मार कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों में से एक की शुक्रवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उसके दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

बाघराय थाना क्षेत्र के हरबसपुर बनियन का पुरवा गांव के पास 13 मार्च की दोपहर तीन बजे प्रयागराज से स्कूटी से आ रही महेशगंज के झींगुर की रहने वाली प्रीती यादव व उसके भाई आदित्य और अनिरूद्ध को रोकर बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश प्रीति का 60 हजार रुपये से भरा पर्स और मोबाइल छीनकर भाग निकले थे।

विरोध के दौरान बदमाशों ने प्रीति को गोली मार दी थी, जो उसके हाथ में लगी थी। लूट की वारदात का मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तीन टीमें गठित की थीं। शुक्रवार की रात आठ बजे हरबसपुर के पास स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव और बाघराय पुलिस चेकिंग कर रही थी।

इसी बीच लालगोपालगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार को पुलिस ने रोका। वह रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर वह फायरिंग करने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। गोली लगने से घायल बदमाश 42 वर्षीय अतुल शुक्ल को पुलिस टीम ने बाघराय सीएचसी पहुंचाया।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, सीओ सदर करिश्मा गुप्ता पहुंचीं। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉ. आरिफ जाफरी ने घायल आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि बदमाश अतुल शुक्ला के पास से प्रीती का लूटा हुआ मोबाइल, 8600 रुपये और तमंचा बरामद हुआ है। लूट की घटना में एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही।

विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें