पट्टी गोलीकांड में फरार 25 हजार के इनामी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह की तलाश में चार थाने व दो एसओजी की टीम दिन रात एक किए हुए है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ चार दिन बाद भी खाली हैं। मुंबई के ठिकाने पर भी स्थानीय पुलिस की टीम घेराबंदी किए हुए है। एक इनामी संतोष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं प्रमुख के लखनऊ गोमती नगर थाने में सरेंडर करने की अफवाह जनपद में उड़ती रही। हालांकि पुलिस अफसर पुष्टि नहीं कर रहे। घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे मारपीट व फायरिंग के बीच बैनामा करने वाले जगन्नाथ को लोग पीट रहे हैं।