फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पहले दबाया गला, दिल पसीजने पर छोड़ा... फिर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा के पूरे सुखदेव में सोमवार की रात विवाहिता की हत्या करने से पहले हत्यारोपी ने उससे खुलकर बातें की। इस बीच यहां तक कहा कि तुम हमें मार दो या फिर हम तुम्हें। मृतका ने जवाब दिया कि हमसे ऐसा नहीं होगा। तुम करना चाहो तो कर सकते हो।
विज्ञापन

यह कहना था कि विवाहिता की हत्या करने के आरोपी विनय का। हत्यारोपी के अनुसार ससुराल से आई सपना सोमवार की रात उससे मिलने खेत की ओर आई। उनके बीच रिश्तों को लेकर बातचीत का दौर भी चला।
कहा कि मृतका सपना न उसे छोड़ना चाहती थी और न ही अपने परिवार को। जिससे वह उसके लिए हमेशा परेशान रहता था। तीन साल से उसके बीच बातचीत होती रहती थी। बातचीत के दौरान ही एक बार उसका गला भी दबाया लेकिन दिल पसीजा तो छोड़ दिया।
विज्ञापन

मगर दोबारा पीछे से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारकर भाग निकला। घटना के समय वह अकेला था। शव बाजरे के खेत में छिपा दिया ताकि जल्दी किसी को नजर न आए।
विवाहिता की हत्या में पुलिस ने मंगलवार की रात ही उसे मनेहू के पास मुठभेड़ में पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ। मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद जेठवारा पुलिस ने उसे न्यायालय ले गए। जहां से उसे जेल भेजा गया। सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेजा गया है। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
24 घंटे के भीतर पुलिस ने घोषित कर दिया 50 हजार का इनाम : विवाहिता सपना की हत्या करने से पहले विनय पटेल के खिलाफ किसी भी थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं था। हत्या के बाद जेठवारा थाने में उसके खिलाफ 24 घंटे के भीतर दो मुकदमे दर्ज हुए।
पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी रख दिया, लेकिन किसी को जानकारी नहीं हुई। मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद भी इसका जिक्र नहीं किया गया लेकिन बुधवार शाम को जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें