फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने जान देकर बचाई बच्चे की जान

Sun, 12 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार भोर में संग्रामगढ़ इलाके में एक मार्मिक वाकया हुआ। पालतू कुत्ते ने अपनी जान देकर बच्चे की जान बचा ली।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा बाजार निवासी डॉ. हरिशंकर तिवारी क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने दो ग्रेटटेन तथा एक पामेरियन कुत्ता पाल रखा है। रविवार की भोर में घर में उनका पौत्र छोटू (12) चारपाई पर सो रहा था। पास में ही तीनों कुत्ते भी सो रहे थे। इस बीच एक सांप बच्चे की तरफ बढ़ने लगा। तीनों कुत्ते उसपर झपट्टा मार दिए। सांप ने एक कुत्ते को डस लिया। भौंकने की आवाज सुनकर घरवाले जाग गए और बच्चे को उठा लिया। उन लोगों ने सांप को मार डाला। लेकिन इससे पहले सांप ने पामेरियन कुत्ते को डस लिया था। इससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। आखिरकार इन कुत्तों ने साबित कर दिया कि इनकों सबसे वफादार जानवर क्यों कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें