फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को रिमझिम से मिली राहत

Wed, 08 Jul 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार की शाम हुई बरसात से राहत मिल गई। हल्की बरसात से किसानों का भी चेहरा खिल गया। बुधवार दोपहर तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। दोपहर बाद करीब 4 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। रात करीब साढ़े आठ बजे तक रुक-रुक कर बरसात होती रही। इससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश और हल्की हवा चलने से उमस भरी गर्मी गायब हो गई। गर्मी कम हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। मौसमविद् मनोज त्रिपाठी ने बताया कि कुल पांच मिलीमीटर बारिश बुधवार रात करीब आठ बजे तक रिकार्ड की गई। हवाओं का रुख देखते हुए उन्होंने बरसात होने का अनुमान लगाया है। कहा कि यदि हवा की यही चाल बरकरार रही तो अच्छी बरसात के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें