रानीगंज इलाके में परिजनों से नाराज एक युवक ने रविवार की रात फांसी लगा कर जान दे दी। सुबह जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। रानीगंज थाना क्षेत्र के रैनीसतखरिया निवासी हरिकेश कुमार (30) पुत्र राम निहोर का परिजनों से विवाद हो गया था। तैश में आकर हरिकेश ने रविवार की रात घर के अंदर पंखे के चुल्ले से फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। देर सुबह तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने खिड़की से देखा तो वह फांसी के फंदे से लटक रहा था। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिकेश के भाई की मानी जाए तो वह मनोरोगी था।