जिला खेल स्टेडियम में मंगलवार को बालिका वर्ग की
हैंडबाल प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पीबी
इंटर कॉलेज रेड ने पीबी इंटर कॉलेज ब्लू को 12-8 गोलों से पराजित कर जीत
हासिल की। फाइनल मैच के निर्णायक अखिलेश सिंह व महेंद्र चौधरी रहे। बीएसए
माधवजी तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किया। इस
दौरान संजय श्रीवास्तव, आदित्य प्रसाद, अजय सिंह, मनोज पाल, संजय यादव आदि
मौजूद रहे।