फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टेंपो पलटने से आधा दर्जन लोग जख्मी

Sat, 30 Jan 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को लीलापुर के पास एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ से एक टेंपो शनिवार सुबह सवारी लेकर लालगंज जा रहा था। लीलापुर के पास बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर सवार लालगंज कोतवाली के वरिस्ता गांव निवासी सर्वेश (20) पुत्र दर्शन लाल, देवली निवासी मालती देवी (60) पत्नी राम शिरोमणि  व तेजगढ़ निवासी अनीसा बानो (65) पत्नी यूसुफ समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों को मरहम पट्टी करके घर भेज दिया गया है। उधर, अंतू थाना के पश्चिम गांव निवासी शरद (30) पुत्र सरयू प्रसाद बाइक से शहर आया था। घर लौटते समय छतरपुर के पास नीलगाय से टक्कर हो गई। कंधई थाना के गंगेठी निवासी नीशा वर्मा (18) पुत्री जगरनाथ, इलाहाबाद सोराव निवासी तुलई (50) व अंतू थाना के रामपुर पड़ान निवासी मेहदी हसन (27) भी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें