फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ गरजे रेलकर्मी

Thu, 21 Jan 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतियों के खिलाफ गरजे कर्मचारियों ने गुरुवार को चिलबिला रेलवे स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर रेल को बेचने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार सातवें पे कमीशन में विसंगतियों को दूर नहीं कर रही है। नई पेंशन योजना लागू करने में आनकानी कर रही है। अगर मांगें नहीं मानी र्गइं तो कर्मचारी मार्च में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ यूआरएमयू और एआरएमयू का प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान यूआरएमयू के महामंत्री वीसी शर्मा और मंडल मंत्री आरबी सिन्हा और शाखा मंत्री धर्मेंद्र दूबे समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें