सदर विकास खंड के मानधाता थाना क्षेत्र में प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा बांटी गई शराब पीने से बीमार बीडीसी सदस्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार उसने शराब पी थी। शनिवार सुबह उसने बोलना बंद कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने एसआरएन के लिए रेफर कर दिया। हालत नाजुक देखकर एसआरएन के चिकित्सकों ने उसे भर्ती करने से इनकार करके लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजन इलाहाबाद के ही एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज करा रहे हैं। सबसे ज्यादा तो मानधाता और नगर कोतवाली क्षेत्र में कच्ची शराब की खपत हो रही है। समय रहते प्रशासन नहीं चेता तो जहरीली शराब के कई मतदाताओं की जान भी जा सकती है।