जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन फतेहबहादुर इंटर कालेज ऐंधा हीरागंज में शनिवार को हुआ। इसमें छात्रों ने एक दूसरे को पटकनी देने के लिए खूब पसीना बहाया। उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य अभय प्रताप सिंह पप्पन ने किया। उन्होंने कहा कि खेत प्रतियोगिताओं से छात्रों का दिमाग तेज होता है और शरीर भी स्वस्थ होता है। ऐसे में पढ़ाई के साथ ही खेल भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों का हाथ मिलवाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। कुश्ती प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में एक से 42 किलो भार वर्ग क्षमता में फतेहबहादुर इंटर कालेज के यशवंत सिंह प्रथम स्थान पर रहे। 43 से 46 में इसी विद्यालय के सोनू यादव, 47 से 50 में कालूराम इंटर कालेज शीतलगढ़ के शैलेंद्र सरोज, 51 से 54 में इसी विद्यालय के रवि कुमार, 55 से 58 में शिवम पांडेय, 59 से 63 में भूपेंद्र प्रताप सिंह, 64 से 69 में इसी विद्यालय के अभय प्रताप सिंह प्रथम स्थान पर रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में 0 से 32 किलोग्राम की क्षमता में टीपी इंटर कालेज के आदित्य मौर्य, 32 से 35 में फतेहबहाुदर इंटर कालेज के जयप्रकाश गुप्ता, 36 से 41 में इसी विद्यालय के शिवम पांडेय, 42 से 45 में कालूराम इंटर कालेज के विजय कुमार यादव, 46 से 49 में सुधांशु तिवारी, 50 से 55 में राहुल कुमार, 56 से 60 में इसी विद्यालय के हकीम अहमद प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में फतेह बहादुर इंटर कालेज का ही जलवा रहा। 0 से 44 में सुप्रिया केशरवानी, 45 से 48 में प्रज्ञा सिंह, 49 से 51 दीपशिखा त्रिपाठी, 52 से 55 विनीता गुप्ता, 56 से 59 शीला पटेल, 60 से 63 में साक्षी मिश्रा पहले स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग में 43 से 46 में टीपी इंटर कालेज के रोहित निर्मल, 51 से 54 में दीपक मिश्र, 55 से 58 में राजकुमार, 64 से 69 में शिवपूजन मौर्य, 59 से 63 में कालूराम इंटर कालेज के गौरव सिंह, 70 से 74 में विजय यादव 81 से 100 में मो.सूफियान व 47 से 50 में फतेबहादुर इंटर कालेज के चांद मोहम्मद प्रथम स्थान पर रहे। रेफरी विनोद कुमार यादव व समापन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह ने किया। संयोजक प्रधानाचार्य शिवसागर सिंह ने आभार जताया। इस दौरान धीरेंद्र प्रताप ङ्क्षसह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, आईपी सिंह, इंद्रमणि शुक्ल, दयानंद शुक्ल, राजेंद्र सिंह, राम भजन आदि मौजूद रहे।