फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर होने के बाद भी नहीं बन पा रही सड़क

Tue, 21 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर होने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। काफी दिन से सड़क टूटी हुई स्थिति में पड़ी है। इससे आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  नगर पंचायत से बनी हनुमत नगर के लिए करीब 500 मीटर सड़क काफी दिन से टूटी पड़ी है। इसे बनवाने के लिए मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायती पत्र नगर पंचायत और तहसील दिवस में दिया है। बावजूद इसके इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। सड़क के किनारे से बनी नाली भी टूट गई है। सड़क इस तरह से टूटी है कि थोड़ी सी भी असावधानी हुई कि बाइक या साइकिल सीधे नाली में ही जाती है। यही नहीं अंदर जाकर यह सड़क इस तरह हो गई कि पैदल चलने वाले भी ठोकर खाकर गिर जाते हैं। रात में इससे चलने वाले लोग अक्सर नाली में गिर जाते हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क का ठेका हो गया है, लेकिन पता नहीं किन कारणों से मरम्मत नहीं कराई जा रही है। मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी के साथ ही नगर पंचायत के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते इस सड़क को बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें