मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी एकत्र करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
लालगंज कोतवाली के नोती गांव से दो दिन से घर से लापता होमगार्ड के बेटे का शव मंगलवार को खेत से बरामद किया गया। होमगार्ड पीयूस दो दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी में पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आस-पास के लोगों से भी इस घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।