घटनास्थल की छानबीन करने पहुंचे एसपी दीपक भूकर।
- फोटो : संवाद।
अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव में खेत की सिंचाई करने गए किसान की हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य संकलित किया। इसके बाद एसपी दीपक भूकर ने भी पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिजनों से पूछताछ की। गांव निवासी राम लखन य यादव (60) खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। देर रात वह सिंचाई करने के लिए खेत की ओर गए थे लेकिन लौटकर रात में घर नहीं पहुंचे। सुबह परिजन जब खेत पर पहुंचे तो खून से सना उनका शव मिला।