क्षेत्र के पर्वतपुर सुलेमान गांव में ग्राम प्रधान की ओर से जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत मानक के विपरीत परिवार वालों को संविदाकर्मी के रूप में रखने की शिकायत जल सखी समूह की अध्यक्ष ने बीडीओ से की है। बीडीओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
जल सखी समूह की अध्यक्ष रेखा सिंह के साथ ही समूह की पिंकी, रीता, मंजू और कमलावती ने बीडीओ आसपुर देवसरा को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया है कि पर्वतपुर सुलेमान गांव के प्रधान ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत अपनी पत्नी को सुलभ शौचालय की देखरेख करने और अपने पुत्र को ऑपरेटर के पद पर नियुक्त कर दिया गया है। गांव का सुलभ शौचालय अभी तक अपूर्ण है इसके बावजूद उनकी पत्नी तीन वर्षों से मानदेय प्राप्त कर रही है।
समूह की महिलाओं ने बीडीओ से पूरे मामले की जांच करने के साथ ही प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने और पत्नी व पुत्र को भुगतान किए गए रकम को वसूली की मांग की है।