फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जोरों पर

Wed, 25 Jan 2017 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
programme
विज्ञापन
पुलिस लाइन ग्राउंड में इन दिनों गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड का रिहर्सल हो रहा है। पुलिस के जवान हैरतअंगेज प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत रहे हैं। यह बच्चे गणतंत्र दिवस पर अपना हुनर दिखाएंगे। देश की आजादी का जश्न मनाने के लिए स्कूली बच्चे इन दिनों पुलिस लाइन ग्राउंड में अभ्यास कर रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही देश की विकास की गाथा भी बच्चे अपने गीत के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम से जहां लोगों  का दिल बहला रहे हैं, वहीं एनसीसी और पुलिस के जवान अपना करतब दिखा रहे हैं। सुबह होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए पहुंच रहे हैं। बतादें कि पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर सुबह साढे़ नौ बजे ध्वजारोहण और 10.15 से सांस्कृतिक कार्यक्र्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें