फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मिट्टी की दीवार गिरने से कुम्हार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्चे मकान पर बांस की सीढ़ी लगाते समय दीवार गिरने से कुम्हार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दियावां गांव में सोमवार की सुबह सात बजे के करीब कच्चे मकान पर बांस की सीढ़ी लगा रहे राम तीर्थ 50 के ऊपर दीवार भरभरा कर ढह गई। दीवार गिरने से राम तीर्थ प्रजापति मलबे में दब गए। घर वालों के शोर पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों की मदद से किसी तरह मलबे से उन्हें बाहर निकाला गया। दुर्घटना में घायल राम तीर्थ को बदलापुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन कर परिजन रोने बिलखने लगे। उसके पांच बच्चे है। एक बेटा अजय कुमार प्रजापति और चार बेटी है। मृतक तीर्थराज प्रजापति मिट्टी का बर्तन बनाने के साथ दाउदपुर बाज़ार में चाय बना कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। सूचना पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें